फिलीपींस में तूफान ‘मैंगखुट’ ने दी दस्तक

मनीला, 15 सितंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस में शनिवार को तूफान ‘मैंगखुट’ ने दस्तक दे दी।

तूफान के साथ तेज हवाएं और बारिश हुई।

सहायता एजेंसियों ने बाढ़ के पानी के बढ़ने और भूस्खलन से लाखों लोगों के जीवन को खतरा होने की चेतावनी दी है।

सीएनएन के मुताबिक, ‘मैंगखुट’ ने कागायान प्रांत में देर रात करीब 2.30 बजे 325 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती तेज हवाओं के दस्तक दी।

इसके चलते फिलीपींस में भारी बारिश हो रही है और यह पश्चिम में दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ते हुए हांगकांग और दक्षिणी चीन की ओर जा रहा है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन परिषद के अनुसार, तूफान के अनुमानित मार्ग 125 किलोमीटर के दायरे में करीब 52 लाख लोग हैं।

तूफान के प्रभाव को राजधानी मनीला में भी महसूस किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493