फिलीपींस में फैक्ट्री में भीषण आग, 31 मरे

मनीला, 13 मई (आईएएनएस)। फिलीपींस की राजधानी के वैलेन्जुएला सिटी स्थित चंदन की एक फैक्ट्री में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। दमकल ब्यूरो के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, अग्नि सुरक्षा ब्यूरो के प्रवक्ता रेनेटो मार्सियल ने कहा कि तातालोन जिले के उगॉन्ग गांव में एस्टो रोजारियो मार्ग के पास एक गोदाम में सुबह 11.28 मिनट पर आग लगी।

उन्होंने कहा कि आग पर शाम 6.47 बजे काबू पाया गया और मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

फिलीपींस मीडिया की रपटों के मुताबिक, जब आग लगी उस वक्त गोदाम में लगभग 300 मजदूर फंसे हुए थे।

अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493