फिलीपींस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान

मनीला, 9 मई (आईएएनएस)। फिलीपींस में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया।

निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, मतदान सुबह छह बजे शुरू हो गया और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि नतीजों की घोषणा सोमवार रात तक हो सकती है या फिर इसमें अधिक समय भी लग सकता है।

देश में राष्ट्रपति पद के लिए पांच उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। देश के मौजूदा राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो तृतीय का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।

नए राष्ट्रपति के चुनाव के अलावा 5.4 करोड़ से अधिक मतदाता उपराष्ट्रपति, सीनेट, सांसदों और लगभग 18,000 स्थानीय अधिकारियों के चुनाव के लिए भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493