फिलीपींस में 251 यात्रियों को ले जा रही नाव पलटी

मनीला, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस के पूर्वी तट से गुरुवार को 251 यात्रियों को ले जा रही नाव पलट गई।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फिलीपींस कोस्ट गार्ड (पीसीजी)ने बचाए गए या लापता लोगों की संख्या का विवरण नहीं दिया है। पीसीजी के एक प्रवक्ता ने कहा कि तलाश अभियान जारी है।

उन्होंने कहा, “तीन बचाव नौकाओं को दुर्घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है, दुर्घटना तट से 8 से 9 मील की दूरी पर हुई है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि नाव रियल टाउन के बंदरगाह क्यूजन से उत्तरपूर्वी भाग के द्वीप पोलिलो के लिए रवाना हुई थी।

अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493