फिल्मकार राकेश रोशन को प्रारंभिक चरण का कैंसर (लीड-1)

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार राकेश रोशन गले के कैंसर से पीड़ित हैं। राकेश के बेटे व अभिनेता ऋतिक रोशन ने मंगलवार को बताया कि वह शुरुआती चरण के स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा से पीड़ित हैं।

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार राकेश रोशन गले के कैंसर से पीड़ित हैं। राकेश के बेटे व अभिनेता ऋतिक रोशन ने मंगलवार को बताया कि वह शुरुआती चरण के स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा से पीड़ित हैं।

ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने पिता के साथ जिम में नजर आ रहे हैं।

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मैंने आज सुबह डैड से तस्वीर के लिए पूछा। मुझे पता था कि वह सर्जरी के दिन भी व्यायाम करना नहीं छोड़ेंगे। वह काफी मजबूत इंसान हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “कुछ सप्ताह पहले उन्हें गले के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला। आज वह अपनी जंग शुरू करने जा रहे हैं, फिर भी वह ऊर्जा से भरपूर हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे परिवार को उनके जैसा लीडर मिला है।”

ऋतिक के पोस्ट के बाद फिल्म उद्योग और प्रशंसकों की ओर से राकेश रोशन के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

ऋतिक की पूर्व पत्नी सुसैन खान ने लिखा, “वह हर सुपरहीरो से अधिक मजबूत हैं। सबकुछ अच्छा होगा।”

इसके साथ ही दर्शन कुमार, आलिम हकीम, अभिषेक बच्चन और संजय कपूर सहित कई लोगों ने उनके लिए शुभकामनाएं भेंजी।

रितिक की बहन सुनैना रोशन भी कैंसर पीड़िता रह चुकी हैं और इससे उबर भी चुकी हैं।

कई शानदार फिल्मों में अभिनय के अलावा राकेश रोशन ‘किशन कन्हैया’, ‘करण अर्जुन’, ‘कहो ना.. प्यार है’, ‘कोई .. मिल गया’ और सुपरहीरो ‘कृष’ फिल्म सीरीज के निर्देशन रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493