चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। तमिल फिल्मों के स्टार सूर्या पहली बार फिल्म ‘मास’ में फिल्मकार वेंकट प्रभु के साथ काम करने जा रहे हैं। सूर्या का कहना है कि जिस तरह से वेंकट अपने अभिनेताओं को पर्दे पर पेश करते हैं, उन्हें अच्छा लगता है।
सूर्या ने आईएएनएस को बताया, “वेंकट का लीक से हटकर कहानियों की तरफ झुकाव मुझे प्रभावित करता है। मुझे अच्छा लगता है कि जिस तरह से वह अभिनेताओं को अपनी फिल्मों में पेश करते हैं। वह पर्दे पर अधिक वास्तविक लगते हैं। ‘मास’ में मुझे दो अलग अवतारों में दिखाया गया है।”
यह फिल्म एक आम आदमी की कहानी पर आधारित है। उन्होंने कहा, “इस फिल्म में सभी व्यावसायिक तत्व मौजूद हैं। यह सामान्य रूप से हीरो और विलेन के बीच की कहानी नहीं है। यह बहुत विशेष है और इसका श्रेय वेंकट को जाता है।”
यह फिल्म दुनिया भर में 29 मई को रिलीज होगी। इसमें नयनतारा और प्रणीता सुभाष भी हैं।
dharmpath.com dharmpath