मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘रांची डायरीज’ रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म के अभिनेता ताहा शाह का कहना है कि वह खुशनसीब हैं कि फिल्म-उद्योग में उनका कोई गॉडफादर नहीं है।
संवाददाताओं ने ताहा से पूछा कि क्या वह बॉलीवुड में कभी गॉडफादर चाहते थे? इस पर उन्होंने कहा, “फिल्मी घराने से न होना मेरे लिए आशीर्वाद की तरह है। इसने मुझे ठोकर लगने, गिरने, चोट लगने और उठने का मौका दिया।”
उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है जैसे आप को स्वयं को उठना और खुद को मजबूत बनाना, खुद निर्णय लेना और खुद का मार्गदर्शन करना है। यह आपको अपना खुद का गॉडफादर बनाता है। हालांकि, मैं भाग्यशाली हूं कि बॉलीवुड में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है।”
‘रांची डायरीज’ में हिमांश कोहली और नवोदित अभिनेत्री सौंदर्या प्रमुख भूमिका में हैं। यह अनुपम खेर और रश्मिन मजीठा द्वारा निर्मित है।
dharmpath.com dharmpath