फिल्मों की कांता बेन बनीं छोटे पर्दे की दादी

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। सुपरहिट फिल्म ‘कल हो न हो’ में कांता बेन की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सुल्भा आर्या बहुत जल्द टेलीविजन धारावाहिक ‘बेगुसराय’ में दादी की भूमिका में नजर आएंगी।

‘बेगुसराय’ का प्रसारण नए मनोरंजन चैनल टीवी पर शुरू होने वाला है।

सुल्भा धारावाहिक में एक ठाकुर खानदान की बड़ी दादी की भूमिका निभा रही हैं, जिनका परिवार में बड़ा रुतबा है और हर मामले में उनका फैसला ही अंतिम होता है।

एक सूत्र ने बताया, “सुल्भा एक रौबदार और गैरपारंपरिक वृद्धा की भूमिका में हैं। वह काफी बिंदास और खुशमिजाज दादी हैं। सुल्भा फिल्मों की अपनी सीधी-सादी भूमिका से अलग हट कर नजर आएंगी।”

मनोरंजन चैनल टीवी का प्रसारण दो मार्च से शुरू होने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493