फिल्मों की फ्रेंचाइजी से खासा लगाव : जैकलिन

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)।’हाउसफुल’, ‘मर्डर’, ‘जुड़वा’ और ‘रेस’ जैसी फिल्मों की फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहीं अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज का कहना है कि उनका सचमुच इनसे लगाव है।

पसंदीदा फ्रेंचाइजी के बारे में पूछे जाने पर जैकलिन ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “‘जुड़वां’ से लेकर ‘हाउसफुल’, ‘मर्डर’ और ‘रेस’ पागल कर देने वाली है। यहां कई फ्रेंचाइजी हैं, जिनसे मेरा लगाव है।”

उन्होंने कहा, “फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने रहना बहुत मजेदार और बेहतरीन है।”

सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘रेस’ इस फ्रेंचाइजी का तीसरा सीक्वल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493