मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी आज के समय में व्यस्तम अभिनेताओं में से एक हैं। वह फिलहाल ‘रमन राघव 2.0’, ‘रईस’ और ‘मॉम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह कई विज्ञापन ब्रांड से भी जुड़े हैं लेकिन इन सबके बावजूद वह खुश हैं।
नवाजुद्दीन ने 69वें कान्स फिल्मोत्सव में ‘रमन राघव 2.0’ के प्रचार के बाद अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ फिल्म ‘मॉम’ की शूटिंग कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म अभिनेता और निर्माता सोहेल खान की ‘अली’ है।
नवाजुद्दीन ने मंगलवार को ही एक विज्ञापन ब्रांड की शूटिंग पूरी की। इसके बाद वह लखनऊ जाने के लिए हवाईअड्डे चले गए, जहां वह अपनी अगली फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ की शूटिंग कर रहे हैं।
नवाजुद्दीन ने एक बयान में कहा, “शूटिंग, प्रमोशन, फिल्मोत्सव और विज्ञापनों की वजह से पिछले कुछ महीने काफी व्यस्त रहे। ऐसा लग रहा है कि यह कभी न खत्म होने वाली मैराथन है लेकिन मैं इससे खुश हूं।”
उन्होंने कहा कि काम में गुणवत्ता और विविधता उनकी प्राथमिकता रही है।
dharmpath.com dharmpath