फिल्मोत्सव में भारतीय सैनिकों पर बनी फिल्म दिखाई जाएगी

पणजी, 22 नवंबर (आईएएनएस)। पेरिस में रहने वाले भारतीय फिल्म निर्माता विजय सिंह की प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों पर आधारित फिल्म ‘फेयरवेल माई इंडियन सोल्जर’ यहां चल रहे 47वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में दिखाई जाएगी।

सिंह ने अपने बयान में कहा, “मैं भले पेरिस में रहूं और मेरी फिल्में ‘जय गंगा’ और ‘वन डॉलर करी’ भले दुनिया भर के 60 फिल्म महोत्सवों में शामिल हो चुकी हों, लेकिन मैं हमेशा अपनी फिल्मों का प्रीमियर भारत में करने की कोशिश करता हूं।”

‘फेयरवेल माई इंडियन सोल्जर’ प्रथम विश्व युद्ध के समय यूरोप आए 1,40,000 भारतीय सैनिकों पर आधारित है।

सिलुएट फिल्म्स एवं आरएसटीवी द्वारा सह-निर्मित और भारत स्थित फ्रांस दूतावास के सहयोग से बनी ‘फेयरवेल माई इंडियन सोल्जर’ में दुलर्भ संग्रह, ऐतिहासिक दस्तावेज, 100 साल पुराने युद्ध गीतों और सैनिकों के लिखे गए 600 पत्रों के जरिए उन 10,000 भारतीय सैनिकों की कहानियों को दर्शाया गया है,जो अपने देश वापस नहीं लौट सके।

‘फेयरवेल माई इंडियन सोल्जर’ में इप्रस और नेयुवे चैपल के ऐतिहासिक मैदानों में लड़े गए युद्ध और पश्चिमी मोर्चे की ओर से लड़ने वाले भारतीय सैनिकों का चित्रण किया गया है।

20 नवंबर को शुरू हुआ यह फिल्म महोत्सव 28 नवंबर को समाप्त होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493