फिल्म उद्योग में लोग असुरक्षित : विक्रम भट्ट

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार विक्रम भट्ट का कहना है कि फिल्म उद्योग में लोग असुरिक्षत हैं। अपनी नई वेब श्रृंखला ‘स्पॉटलाइट’ में उन्होंने बॉलीवुड के स्याह पक्ष को दिखाया है।

कई कलाकारों ने काफी बाद में अवसाद, ब्यूलिमिया व शराब जैसी लत की गिरफ्त में आ जाने की बात बताई है, लेकिन अभी भी लोग इन समस्याओं के बारे में खुलकर नहीं बोल रहे हैं।

भट्ट ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है, लोग (भारत में) अपनी जगह छोड़ने को लेकर बहुत ज्यादा डरे हुए और असुरक्षित हैं। अगर मैं खुद को नशेड़ी बताता हूं तो निर्माता मेरे पास आना बंद कर देंगे और अगर मुझे फिल्में नहीं मिलती हैं तो मेरा क्या होगा? अगर मेरे प्रशंसक मुझसे दूर हो जाएं तो क्या होगा?”

उन्होंने कहा कि दीपिका पादुकोण ने खुद को अवसादग्रस्त और पूजा भट्ट ने खुद को शराबी बताया, लेकिन बाकी सब चुप हैं। उन्होंेने कहा कि बाकी सब के लिए उन्हें नहीं पता कि क्या वे किसी छवि के चलते ऐसा कर रहे हैं।

‘स्पॉटलाइट’ के बारे में भट्ट ने कहा कि 10 एपिसोड वाली यह वेब श्रृंखला बॉलीवुड के हर पहलू को दिखाती है, जिसका सामना वह लंबे समय से करते आया है।

उन्होंेने कहा कि ‘स्पॉटलाइट’ किसी वास्तविक घटना या शख्स पर आधारित नहीं है, लेकिन यह कई ऐसी बातों पर आधारत है, जिसे हम अक्सर बॉलीवुड के बारे में सुनते रहते हैं। बाहरी कलाकार अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करते हैं। भाई-भतीजावाद पर बहस हो रही है, यह दिखाता है कि क्या संकीर्णता की भावना मौजूद है?

भट्ट ने कहा कि इसमें उन सभी चीजों को दर्शाया गया है, जो लंबे समय से इस उद्योग में मौजूद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493