फिल्म कामगारों ने हड़ताल वापस ली

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के सदस्यों ने मंगलवार को निर्माताओं के साथ बैठक के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली है। कामगारों और तकनीशियनों की दिहाड़ी में वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार से हड़ताल पर जाने की योजना थी।

एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष कमलेश पांडे ने आईएएनएस को बताया, “हमने हड़ताल वापस ले ली, क्योंकि हमारी देर रात निर्माताओं से मुलाकात हुई थी। मुलाकात में वे शर्त मानने को तैयार हुए और हमारी कई मांगे पूरी कर दी गईं।”

उन्होंने कहा, “जहां तक मजदूरी बढ़ाने की बात है, हमने बातचीत की, लेकिन हम फैसले से खुश हैं। इसलिए, आज सभी कामगार और तकनीशियन काम कर रहे हैं।”

दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले अनधिकृत रूप से बातचीत हुई थी, लेकिन तब कोई सहमति नहीं बन पाई थी।

इसके बाद एफडब्ल्यूआईसीई ने बुधवार से हड़ताल पर जाने का फैसला किया।

कमलेश पांडे ने कहा कि नए समझौता ज्ञापन पर 20 जून को हस्ताक्षर किया जाएगा।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, “पिछली रात बैठक में सभी सदस्य और मुकेश भट्ट, विपुल शाह, टी.पी.अग्रवाल, साजिद नाडियाडवाला जैसे फिल्म निर्माता मौजूद थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493