फिल्म का निर्देशन करना चाहते हैं बमन ईरानी

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के प्रतिभाशाली कलाकार बम ईरानी एक दिन फिल्म का निर्देशन करना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह किसी ऐसी फिल्म का निर्देशन करना चाहेंगे, जो मानवीय मुद्दों से संबंधित हो।

बमन ने यहां कहा, “मैं काम के दौरान काफी मजे करता हूं और कुछ न कुछ लिखता रहता हूं। मैं किसी दिन फिल्म का निर्देशन करना चाहता हूं, जिसकी विषय-वस्तु मेरे दिमाग में है। मुझे नहीं पता कि यह अच्छा होगा या बुरा, पर मैं मानवीय विषय से संबंधित फिल्म बनाना चाहता हूं।”

अभिनेता वर्तमान में अपनी फिल्म ‘संता बंता प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रचार में व्यस्त हैं। इस फिल्म में नेहा धूपिया और वीर दास भी हैं, जो 22 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

बमन का यह कहना है कि उनके लिए किसी बड़ी भूमिका या अतिथि भूमिका में कोई फर्क नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि चाहे अतिथि भूमिका हो या मुख्य भूमिका, किरदार रोमांचक होना चाहिए। ‘खोंसला का घोंसला’ में मेरे केवल सात दृश्य थे, लेकिन वे काफी अच्छे लिखे गए थे।”

बोमन ने कहा, “इसलिए अगर कोई मुझसे कहे कि मैं आपको मुख्य भूमिका देता हूं तो मैं आंख बंद कर इसके लिए हामी नहीं भरूंगा, बल्कि बेहतर व रोमांचक किरदार चुनना पसंद करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493