फिल्म का प्रचार सबसे मुश्किल काम : इरफान

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ के प्रचार में व्यस्त अभिनेता इरफान खान का कहना है कि उन्हें प्रचार संबंधी गतिविधियों में शामिल होना अच्छा नहीं लगता, क्योंकि यह उनके लिए स्वाभाविक नहीं होता।

इरफान ने आईएएनएस को बताया, “मुझे फिल्म के प्रचार में आनंद नहीं आता, लेकिन यह मेरी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा, “फिल्म निर्माण का सबसे मुश्किल हिस्सा है इसका प्रचार। यह मेरे लिए वास्तविक नहीं है। मैं अच्छे से बात करने में सक्षम नहीं हूं, लेकिन मुझे यह करना होगा, क्योंकि यह मेरी जिम्मेदारी है।”

इरफान अपनी फिल्म का प्रचार करने अपने गृहनगर जयपुर भी गए। उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक ‘चिड़िया घर’ में भी ‘मदारी’ का प्रचार किया।

निशिकांत कामत निर्देशित फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493