फिल्म की रिलीज से पहले दर्शक वर्ग तैयार करना जरूरी : रोनी स्क्रूवाला

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। वसन बाला के निर्देशन में बनी निर्माता रोनी स्क्रूवाला की फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ को 20वें जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव में जबरदस्त सराहना मिली थी। स्क्रूवाला का कहना है कि अच्छे बिजनेस के लिए फिल्म की रिलीज के पहले दर्शक वर्ग तैयार करना बेहद जरूरी है।

स्क्रूवाला ने आईएएनएस से कहा, “अगर हमने टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इसका प्रीमियर होने के ठीक बाद इसे रिलीज कर दिया होता तो यह फिल्म इतनी सुर्खियों में नहीं आ पाती जितना यहां मामी फेस्टिवल में सुर्खियों का केंद्र बनी। मुझे लगता है कि फिल्म की रिलीज के पहले दर्शक तैयार करना बेहद जरूरी है।”

उन्होंने कहा कि जब ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ जैसी फिल्म कई फिल्म महोत्सवों में दिखाए जाने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होती है, तो इसे न केवल बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के आधार पर जज किया जाता है बल्कि इसे लोकप्रियता और महोत्सव का हिस्सा बने दर्शकों से तारीफ भी मिलती है।

फिल्म में अभिमन्यु दसानी, राधिका मदान, गुलशन देवैया, महेश मांजरेकर और जिमित त्रिवेदी जैसे कलाकार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493