फिल्म के प्रचार के लिए भारत आना चाहती थीं जूडी डेंच : अली फजल

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। अपनी आगामी फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ को लेकर उत्साहित बॉलीवुड अभिनेता अली फजल का कहना है कि इस फिल्म में उनकी सह-कलाकार विक्टोरिया डेंच भारत को पसंद करती हैं और फिल्म के प्रचार के लिए यहां आना चाहती थीं।

अली ने फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान मंगलवार शाम मीडिया को बताया, “भारतीय फिल्मों को लेकर हमारे बीच बहुत बातें होती थीं, हालांकि वह बॉलीवुड फिल्मों को नाच-गाने तक ही सीमित मानती थीं, लेकिन मैंने उन्हें बताया कि यह उससे कहीं बढ़कर है। वह हमारे देश को प्यार करती हैं, यहां तक कि जब उन्हें पता चला कि वह भारत नहीं आ रही हैं, तो काफी टूट गईं, जो कि अजीब विडंबना है, क्योंकि विक्टोरिया भी कभी भारत नहीं आई थीं।”

दिग्गज फिल्मकार स्टीफन फ्रेयर्स निर्देशित इस फिल्म में अली पहली बार ऑस्कर विजेता अभिनेत्री के साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म में जूडी के साथ काम करने के अनुभव के बारे में अली ने कहा कि शुरुआत से ही वह गर्मजोशी से मिलीं, वे लंच पर गए और दोनों में बात हुई और इस तरह दोनों के बीच अच्छे संबंध कायम हो गए।

बीबीसी फिल्म्स और फोकस फीचर्स द्वारा निर्मित ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ सितंबर में रिलीज हो रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493