फिल्म के लिए गाजियाबादी लहजा सीख रहीं अमीषा पटेल

मुंबई, 18 जनवरी-अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ में अपनी भूमिका के लिए गाजियाबादी लहजा सीख रही हैं। फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में अमीषा ने कहा, “यह किरदार लैला एक बोल्ड, मॉडर्न, लविंग और ग्रे शेड्स अवतार में है, जिसमें मैंने तुरंत रुचि दिखाई। मैंने इस तरह की भूमिका कभी नहीं की है और मैं इसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रही हूं।”

वर्ष 2000 में ऋतिक रोशन के साथ ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करते हुए अमीषा ने सुपरहिट फिल्म ‘गदर : एक प्रेम कथा’ में भी अभिनय किया है। इसके अलावा वह ‘हमराज’, ‘मंगल पांडे : द राइजिंग’ और ‘रेस-2’ जैसी फिल्मों में भी अदाकारी कर चुकी हैं।

अपनी आने वाली फिल्म में वह जतिन खुराना के साथ नजर आएंगी, जो गाजियाबाद के एक युवा टाइकून की भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म का निर्देशन आकाशादित्य लामा ने किया है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘नानी तेरी मोरनी’ को 2018 में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, गोवा के इंडियन पैनोरमा सेक्शन में चुना गया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493