फिल्म के लिए लोकेशन ढूंढने भारत आएंगी गुरिंदर

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल की ब्रिटिश फिल्म निर्देशक गुरिंदर चड्ढा अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन ढूंढने के लिए जल्द ही भारत के दौरे पर आएंगी।

गुरिंदर की नई फिल्म विभाजन पर आधारित है।

गुरिंदर इस समय अपनी दो परियोजनाओं ‘बेंड इट लाइक बेकहम द म्यूजिकल ड्रामा’ और ‘देसी रासकल्स’ में व्यस्त हैं, जो एक ब्रिटिश रिएलिटी ड्रामा है।

चड्ढा ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “देसी रास्कल्स और बेंडइटम्यूजिकल से थोड़ा ब्रेक लेकर विभाजन पर आधारित नई फिल्म के लोकेशन ढूंढने साल के अंत में भारत जा रही हूं।”

‘बेंड इट लाइक बेकहम द म्यूजिकल’ साल 2000 में आई ब्रिटिश कॉमेडी फिल्म का नाट्यरूपांतरण है, जो महिला फुटबॉल के विषय पर आधारित है।

नाटक का मंचन मई 2015 से लंदन में होगा, जिसमें अभिनेत्री नताली डिव ने मुख्य चरित्र निभाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493