फिल्म ‘चेहरे’ में काम करने के दौरान बदली बिग-बी की दिनचर्या

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अपनी आगामी फिल्म ‘चेहरे’ में व्यस्त मेगास्टार अमिताभ का कहना है कि इस फिल्म में काम करने के दौरान उनकी दिनचर्या बदल गई है।

उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, “‘चेहरे’ के सेट पर काम करने के दौरान दिनचर्या बदल गई है जिसके चलते ये ब्लॉग देर से आ रहे हैं।”

बीमारी और दर्द से जूझ रहे 76 वर्षीय इस कलाकार ने बताया कि दिनचर्या के बदलने से उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का अवसर मिला है।

उन्होंने आगे कहा, “समय की कुछ सौदेबाजी से अपने शरीर और दर्द पर ध्यान देने का मौका मिला, जिसमें सुधार हो रहा है।”

रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित ‘चेहरे’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसमें इमरान हाशमी और अन्नू कपूर भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493