फिल्म जगत में अक्सर लोग खो जाते हैं : श्वेता त्रिपाठी

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘मसान’ में अपने अभिनय के लिए तारीफें बटोर रहीं अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि फिल्म उद्योग काफी प्रतिस्पर्धात्मक है और नए कलाकार इस भीड़ में अक्सर खो जाते हैं।

श्वेता ने बताया कि नीरज घेवन निर्देशित ‘मसान’ के कलाकार ऋचा चड्ढा, संजय मिश्रा और विक्की कौशल उनके साथ काफी सहयोगी रहे।

श्वेता ने आईएएनएस को बताया, “एक सहयोगी टीम का आपके साथ होना सबसे महत्पूर्ण है। प्रचार की जरूरत हर कलाकार को होती है, खासकर जब आप नए हैं। आपके लिए जरूरी है कि लोग आपको जानें। लोग यहां अक्सर गुमनामी में खो जाते हैं।”

श्वेता ने अपनी साथी कलाकार ऋचा चड्ढा के बारे में बताया, “मैंने फिल्म के प्रचार के दौरान ऋचा से काफी कुछ सीखा, उन्होंने मुझे सही तरीके से खड़ा होना सिखाया। मैं ऋचा की आभारी हूं कि उन्होंने मेरे साथ इतना सहयोग किया।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह ऋचा के साथ आगे काम करना चाहेंगी? श्वेता ने कहा, “जरूर करना चाहूंगी। ‘मसान’ में उनके साथ मेरा कोई दृश्य नहीं है, लेकिन मैं भविष्य में उनके साथ मंच या बड़े पर्दे पर काम करना चाहूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493