फिल्म जगत से मिला स्नेह नहीं भुला सकतीं हेमा

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और अनुभवी अभिनेत्री हेमा मालिनी का कहना है कि वह देश के फिल्म जगत की हमेशा आभारी रहेंगी।

हेमा को बुधवार रात आयोजित 21वें वार्षिक लाइफ ओके स्क्रीन अवॉर्ड्स में यहां लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें शाहरुख खान ने प्रदान किया।

हेमा ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “गुजरे वक्त को मुड़कर देखती हूं, तो पाती हूं कि मुझे यहां और पूरी दुनिया में यह पहचान और शोहरत फिल्म जगत से मिला, जो आज भी कायम है।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं फिल्म जगत से मिला स्नेह कभी नहीं भूल सकती, जहां मैंने अपनी जिंदगी के बेहतरीन वर्ष बिताए। मैं बहुत सी बातों के लिए फिल्म जगत की आभारी हूं।”

फिल्म जगत में ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से मशहूर हेमा ने 1968 में फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। जल्द ही वह फिल्म ‘शोले’ के निर्देशक रमेश सिप्पी की आने वाली फिल्म ‘शिमला मिर्च’ में नजर आएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493