फिल्म निर्देशन के लिए धर्म जरूरी नहीं : अक्षय कुमार

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि किसी फिल्म के निर्देशन के लिए धर्म जरूरी नहीं। ‘सिंह इज ब्लिंग’ का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं और अक्षय इस फिल्म में सरदार का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म ‘राउडी राठौर’ के बाद अक्षय कुमार की प्रभुदेवा के साथ यह दूसरी फिल्म है।

अक्षय से जब पूछा गया कि प्रभुदेवा के लिए एक सिख धर्म पर आधारित फिल्म बनाना कैसा रहा, तब उन्होंने कहा, “फिल्म के निर्देशन के लिए धर्म की जरूरत नहीं है। ‘सिंह इज किग’ भी एक सरदार पर थी जिसे निर्देशक अनीस बज्मी थे। इसी तरह ‘सिंह इज ब्लिंग’ का निर्देशन दक्षिण भारत से ताल्लुक रखने वाले प्रभुदेवा कर रहे हैं।”

पिछली बार अक्षय अपनी दाढ़ी को आलोचनाओं का शिकार हुए थे, लेकिन इस बार उन्होंने काफी सावधानी रखी है।

अक्षय ने इस बात को पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि 2 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही उनकी फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ , ‘सिंह इज किग’ का सीक्वल नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493