फिल्म निर्माण अब मनोरंजन का व्यवसाय : शेखर कपूर

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता शेखर कपूर का मानना है कि फिल्म निर्माण अब मनोरंजन के लिए व्यवसाय बन गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मनोरंजन-जगत जोखिम भरा क्षेत्र था। उन्हें ‘मासूम’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘बैंडिट क्वीन’ और ‘एलिजाबेथ’ जैसी पुरस्कृत फिल्मों के लिए जाना जाता है।

शेखर कपूर पिछले चार दशकों से मनोरंजन-जगत में सक्रिय हैं। उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर इस बात की व्याख्या कि भारतीय सिनेमा लोकप्रिय फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ की रीमेक क्यों नहीं बना सकता?

कपूर ने ट्विटर पर लिखा, “मिस्टर इंडिया भारत में दोबारा क्यों नहीं बनाई जा सकती? क्योंकि पहले फिल्म-निर्माण जोखिम भरा काम था। अब यह मनोरंजन के लिए व्यापार बन गया है। दोनों अनुकूल नहीं हैं।”

फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ 1987 में प्रदर्शित हुई। फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी ने अपने अभिनय का सिक्का जमाया, और यह फिल्म-निर्माण के प्रारूप में बड़ा बदलाव लाई।

कपूर वर्तमान में अपनी अगली निर्देशित फिल्म ‘पानी’ में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह ‘विश्वरूपम 2’ में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 2013 की ‘विश्वरूपम’ का सीक्वल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493