फिल्म निर्माण टीम वर्क है : भूषण कुमार

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ और ‘हेट स्टोरी 4’ की रिलीज का इंतजार कर रहे फिल्म-निर्माता भूषण कुमार ने कहा कि फिल्म-निर्माण एक टीम वर्क है।

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ और ‘हेट स्टोरी 4’ की रिलीज का इंतजार कर रहे फिल्म-निर्माता भूषण कुमार ने कहा कि फिल्म-निर्माण एक टीम वर्क है।

‘अय्यारी’, ‘पैडमैन’ और ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ की रिलीज ‘पद्मावत’ के कारण स्थगित कर दी गई थी।

इसके बारे में पूछे जाने पर भूषण ने आईएएनएस से कहा, “शायद यह सवाल ‘पद्मावत’ की रिलीज में देरी के कारण पूछा जा रहा है, जिसके लिए आप भी सहमत होंगे कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था। ज्यादातर निर्माता पूरी योजना के साथ रिलीज तारीख की घोषणा करते हैं। जब भी कोई निर्माता अपनी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करता है तो वह उस फिल्म के हित को ध्यान में रखकर किया जाता है।”

टी-सीरीज के प्रमुख का मानना है कि कोई भी निर्माता किसी अन्य फिल्म के लिए परेशानी की वजह बनना नहीं चाहता।

उन्होंने कहा, “फिल्म-निर्माण एक टीम वर्क है और यहां कई लोग ऐसे हैं, जिनका लक्ष्य एक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493