फिल्म निर्माताओं ने शुरू किया ट्रंप विरोधी विज्ञापन अभियान

लॉस एंजेलिस, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। वृत्तचित्र फिल्म निर्माताओं के एक समूह ने ओहियो के बटलर काउंटी में एक नए डोनाल्ड ट्रंप विरोधी विज्ञापन अभियान की शुरुआत की।

‘वराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका पहला विज्ञापन रचेल ग्रे ने निर्देशित किया है, जिसमें एक रिपब्लिन महिला को यह कहते हुए दिखाया गया है कि वह ट्रंप के लिए वोट नहीं कर सकती। यह विज्ञापन 11 केबल नेटवर्क के जरिए दिखाया जाएगा।

इन जगहों पर काम और समय दान कर रहे दूसरे फिल्म निर्माताओं में एमी बर्ग, आमिर बार-लेव, मार्शल करी, हेडी ईविंग, लिज गार्बस, राचेल ग्रेडी, किस्टी जैकबसन, ग्रेब्रियल लॉनसन, टेलर मीसम, डायना विट्टेन और रोजर रॉस विलियम्स शामिल हैं।

विज्ञापन को लोकल वायसेज ने प्रायोजित किया है। लोकल वॉयसेज एक डेमोक्रेटिक सुपरपीएसी है जिसकी स्थापना वृत्तचित्र ‘बुली’ के निर्देशक ली हिर्श ने की है।

सुपरपीएसी को उम्मीद है कि वह 5 लाख डॉलर जुटाकर 50 से ज्यादा विज्ञापनों का निर्माण करेगा और इसे ओहियो के अलावा फ्लोरिडा, पेनसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलिना, एरिजोना, जॉर्जिया, यूटा आदि के स्थानीय बाजारों में प्रसारित करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493