मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। ब्लैक फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्मनिर्माता अनुराग कश्यप, नवाजुद्दीन सिद्दकी के साथ ‘किस्सा क्राइम का’ शो के लिए रेडियो जॉकी बने।
मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। ब्लैक फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्मनिर्माता अनुराग कश्यप, नवाजुद्दीन सिद्दकी के साथ ‘किस्सा क्राइम का’ शो के लिए रेडियो जॉकी बने।
कश्यप के निर्देशन की ‘रमन राघव 2.0’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो एक वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है। यह शुक्रवार को रिलीज हुई। दोनों रेडियो सिटी 91.1 एफएम के दो एपिसोड के लिए रेडियो जॉकी बने।
‘रमन राघव 2.0’ थ्रिलर फिल्म कुख्यात सीरियल किलर रमन राघव पर आधारित है। जो 1960 के दशक में मुंबई में हुई कई हत्याओं के लिए जिम्मेदार था।
कश्यप इस श्रृंखला में दो अलग-अलग सीरियल किलर की कहानी कहेंगे।
फिल्म में मुख्य भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। वहीं, विक्की कौशल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।
नवाज ने भी रेडियो सिटी का दौरा किया और उन्होंने रमन के रूप में आरजे रोहित वीर का शो ‘टका टक मुंबई’ को होस्ट किया। यह शो रविवार को प्रसारित होगा।
dharmpath.com dharmpath