पणजी, 25 नवंबर (आईएएनएस)। शंकर रमन की पहली फिल्म ‘गुड़गाव’ और राहुल जैन के वृत्तचित्र ‘मशीन्स’ ने यहां फिल्म बाजार के नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉपरेशन्स में प्रसाद डीआई पुरस्कार जीता।
पणजी, 25 नवंबर (आईएएनएस)। शंकर रमन की पहली फिल्म ‘गुड़गाव’ और राहुल जैन के वृत्तचित्र ‘मशीन्स’ ने यहां फिल्म बाजार के नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉपरेशन्स में प्रसाद डीआई पुरस्कार जीता।
‘गुड़गाव’ और ‘मशीन्स’ दोनों फिल्में फिल्म बाजार की ‘वर्क इन प्रोग्रेस (डब्लूआईपी)’ का हिस्सा थीं, जहां दोनों फिल्मों ने प्रसाद लैब्स से फ्री डिजिटल इन्टरमीडीएट पोस्ट-प्रोडक्शन पैकेजेस जीता।
पुरस्कार मार्को मुलर(डब्लूआईपी लैब के संरक्षक-कथा) और डेरेक मैल्कम (डब्लूआईपी लैब के संरक्षक-वृत्तचित्र) द्वारा प्रदान किए गए।
पुरस्कार की घोषणा करते हुए मैल्कम ने कहा, “हम साल में यहां आते हैं। इस साल वृत्तचित्र थोड़ी-सी अच्छी है। विशेष रूप से यह अच्छा साल है।”
फिल्म बाजार का आयोजन 20 से 24 नवंबर तक हुआ।
इस साल के फिल्म बाजार में 38 से अधिक देशों में 1100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस साल खरीदारों में फोरटीस्सीमो, फोकस फीचर, मैगनोलिया पिक्चर, सैमुअल गोल्डविन फिल्म्स, शोरलीन एंटरटेनमेंट, फिल्मबज, जेटगीस्ट फिल्म्स, और वाइल्ड बंच भी शामिल हुए हैं।
फिल्म बाजार में कान्स, बर्लिन, लंदन, ट्रिबेका और बुसान सहित कई शीर्ष फिल्मोत्सव के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
dharmpath.com dharmpath