फिल्म में पद्मावती, खिलजी के बीच कोई बातचीत नहीं : भंसाली

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में रानी पद्मावती और आक्रमणकारी अल्लाउद्दीन खिलजी के बीच रोमांटिक ड्रीम सीक्वेंस है।

भंसाली ने कहा, “दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए पात्रों के बीच कोई बातचीत नहीं है।”

उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्डिग से इस बात की घोषणा की है कि रानी पद्मावती और खिलजी के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ है।

भंसाली के करीबी एक सूत्र ने कहा, “हम इस बात को साफ कर रह रहे हैं कि दीपिका और रणवीर में कोई ड्रीम सीक्वेंस नहीं है। उन्होंने एक दिन भी ‘पद्मावती’ की शूटिंग साथ नहीं की। हमें नहीं पता कि दोनों के साथ होने की अफवाह किसने शुरू की।”

उन्होंने कहा, “यह अफवाह परियोजना के लिए हानिकारक साबित हुई और भंसाली इससे बहुत आहत हुए।”

फिल्मफेयर के लिए एक नवीनतम साक्षात्कार में रणवीर सिंह ने यह भी कहा था कि दीपिका के साथ उनका कोई दृश्य नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493