‘फिल्म ‘वेडिंग पुलाव’ और ‘मेरे यार..’ में समानता नहीं’

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिनोद प्रधान की फिल्म ‘वेडिंग पुलाव’ के कलाकारों ने इस बात को खारिज कर दिया है कि यह फिल्म यश राज फिल्म्स ‘मेरे यार की शादी है’ जैसी है।

अभिनेत्री अनुष्का रंजन इस फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने कहा, “दोनों फिल्मों में कोई समानता नहीं है। आपको फिल्म देखनी चाहिए। हमने किसी की शादी नहीं तोड़ी है। हम खुशी से शादी कर रहे हैं।”

टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता करण ग्रोवर फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

‘मेरे यार की शादी है’ फिल्म ‘वेडिंग पुलाव’ की तरह त्रिकोणीय प्रेम कहानी है। फिल्म में उदय चोपड़ा, तुलिप जोशी और जिमी शेरगिल की शादी तोड़ने की योजना बनाते नजर आए थे।

अनुष्का ने कहा कि वह थोड़ी परेशान हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि लोग फिल्म को पसंद करेंगे।

अनुष्का ने कहा, “मैं नई कलाकार हूं और मैं कुछ नया करने की कोशिश कर रही हूं। इसलिए कृपया मुझे समर्थन दें जैसे आप बड़े सितारों का समर्थन करते हैं।”

फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493