फिल्म व टीवी सितारों को एक मंच पर लेकर आया डिजिटल एंटरटेंमेंट अवॉर्ड

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड सितारों के साथ टेलीविजन कलाकार डिजिटल एंटरटेंमेंट अवॉर्ड में दिखे।

मौजूदा समय में डिजिटल मंच बेहतरीन और सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा के साथ टेलीविजन और सिनेमा की तरह मनोरंजन का माध्यम बन गया है। ऐसे में आईडब्ल्यूएम बज ने इस क्षेत्र के लिए खास पुरस्कारों को प्रदान करने के बारे में सोचा और इसे कार्यान्वित किया। डिजिटल एंटरटेंमेंट अवॉर्ड समारोह में वेब जगत की हस्तियां, टेलीविजन और हिंदी फिल्म उद्योग के कई लोकप्रिय सितारों के साथ शामिल हुईं।

समारोह में प्रियांक शर्मा, आकाश ददलानी, आदी गुप्ता, सुमेर पसरीचा अपने पम्मी आंटी के अवतार में, नीतू चंद्रा, इकबाल खान, हंसल मेहता, नुसरत भरूचा, अरशी खान, देबिना बनर्जी, उर्वशी ढोलकिया, तुषार कपूर, सनी सिंह, जैकी श्रॉफ, सना खान, विकास गुप्ता, नकुल मेहता, राजकुमार राव के साथ अन्य कलाकारों ने शिरकत की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493