फिल्म साइन करने की जल्दी नहीं थी : डायना पेंटी

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री डायना पेंटी अपनी पहली फिल्म ‘कॉकटेल’ के बाद लंबे अंतराल पर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इस बारे में उनका कहना है कि उन्हें फिल्में साइन करने की जल्दी नहीं थी।

दूसरी फिल्म साइन करने में इतना समय क्यों लगाया, यह पूछे जाने पर डायना ने आईएएनएस को बताया, “मुझे प्रस्ताव मिल रहे थे, लेकिन मुझे उनमें से कोई पसंद नहीं आया। मुझे फिल्में साइन करने की जल्दी नहीं थी, इसलिए मैंने सही प्रस्ताव का इंतजार करने का फैसला किया। मैं ‘कॉकटेल’ के बाद किसी भी फिल्म के लिए यूं ही हां नहीं करना चाहती थी। मैं बिना किसी दबाव के फिल्म चुनना चाहती थी।”

डायना की आगामी फिल्म मुदस्सर अजीज की ‘हैप्पी भाग जाएगी’ है।

फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, “इसकी पटकथा असाधारण है। यह मेरी पहली फिल्म से बिल्कुल अलग है। मैं बतौर अभिनेत्री अपना विकास करना चाहती थी। मुझे खुशी है कि मैंने यह फिल्म की।”

‘हैप्पी भाग जाएगी’ 19 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493