फिल्म से जुड़े चिरंजीवी के कार्यक्रम में हजारों प्रशंसक पहुंचे

गुंटूर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मेगास्टार चिरंजीवी की वापसी फिल्म ‘कैदी नं. 150’ रिलीज से पूर्व शनिवार रात हुए कार्यक्रम में हजारों प्रशंसक पहुंचे। यह उनकी 150वीं फिल्म है।

तेलुगू फिल्म ‘कैदी नं 150’ 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ वह 10 साल के अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं।

चिरंजीवी ने कहा, “‘शंकर दादा जिंदाबाद’ से ‘कैदी नं. 150’ तक का सफर 10 सेकंड में बिता है।”

उन्होंने कहा कि यह प्रशंसकों का प्यार और स्नेह है, जो अब भी बना हुआ है।

चिरंजीवी के अभिनेता बेटे राम चरण द्वारा निर्मित फिल्म वी.वी. विनायक द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म तमिल फिल्म ‘कथ्थी’ का आधिकारिक रीमेक है।

वहीं मेगास्टार ने विनायक को अपना तीसरा भाई बताया।

कार्यक्रम में राम चरण के अलावा, चिरंजीवी के भाई नागा बाबू, अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

चिरंजीवी ने प्रजा राज्यम पार्टी की शुरुआत के साथ वर्ष 2008 के चुनाव के साथ राजनीति में प्रवेश किया था। वहीं 2009 के चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनकी पार्टी को कांग्रेस में शामिल होने पर मजबूर होना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493