नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। फीफा अंडर-17 विश्व कप की आधिकारिक गेंद लांच कर दी गई है। इसे क्रासावा नाम दिया गया है।
इसकी घोषणा गुरुवार को की गई।
क्रासावा शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर रूस के खेल प्रशंसकों द्वारा किया जाता है। इस शब्द को किसी टीम द्वारा खेले गए रोमांचक मैच या शानदार प्रदर्शन देने पर इस्तेमाल किया जाता है।
सफेद रंग की इस फुटबाल के बीच लाल रंग का डिजाइन है, जो रूस की रग्बी के डिजाइन को दर्शाता है।
एडीडास द्वारा डिजाइन की गई इस गेंद को छह अक्टूबर को पहली बार पिच पर देखा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath