तेहरान, 24 मई (आईएएनएस)। फीफा अंडर-20 विश्व कप में बुधवार को जाम्बिया ने ईरान को 4-2 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रेजा शकरी ने सातवें मिनट में गोल कर ईरान को एक गोल से आगे कर दिया था और 49वें मिनट में उन्होंने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।
लेकिन, दूसरे हाफ में जाम्बिया की टीम का दबदबा देखने को मिला। 54वें मिनट में सोलोमोन सकाला ने उसके लिए पहला गोल किया। तीन मिनट बाद ही इनोक वेपु ने शानदार तरीके से गोल दाग जाम्बिया की बराबरी करा दी। इमैन्युएल बांदा ने 65वें मिनट में गोल कर जाम्बिया को एक गोल से आगे कर दिया।
बाकु ने 71वें मिनट में जाम्बिया के लिए चौथा गोल दागा। दो गोल की बढ़त को जाम्बिया ने अंत तक बरकरार रखा और मैच जीत लिया।
ईरान ग्रुप-सी के अपने अगले मुकाबले में शनिवार को पुर्तगाल से भिड़ेगा।
dharmpath.com dharmpath