आसुसियोन, 29 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (कोनमेबोल) ने फीफा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए स्विट्जरलैंड से खड़े हुए उम्मीदवार गिआनी इन्फैंटिनो के पक्ष में अपने सर्वसम्मत समर्थन की घोषणा की है।
जोसेफ ब्लाटर के इस्तीफे के बाद फीफा अध्यक्ष पद के लिए कई निवेदन आए हैं और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 फरवरी को होंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में संगठन ने घोषणा करते हुए बताया ति कोनमेबोल की कार्यकारी समिति ने फीफा अध्यक्ष पद के लिए गिआनी की उम्मीदवारी को समर्थन देने और कार्य योजना बनाने का फैसला किया है।
इस विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि ने गिआनी के लिए अपने सर्वसम्मत को मंजूरी दे दी है।
यूरोपीय फुटबाल संघों के महासंघ (यूईएफए) के महासचिव ने अपने फीफा अध्यक्ष पद के अभियान को और भी समर्थन दिया है।
dharmpath.com dharmpath