मेड्रिड, 5 मई (आईएएनएस)। जॉर्डन के राजकुमार अली बिन अल-हुसैन ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न देशों के फुटबाल संघों की ओर से मिल रहे आपार समर्थन को देखते हुए वह फीफा अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं लेंगे।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार जॉर्डन फुटबाल संघ के अध्यक्ष और फीफा के उपाध्यक्ष अल-हुसैन ने कहा, “मैं इस चुनाव से कदम पीछे नहीं खींचने जा रहा।”
अल-हुसैन इस चुनाव में फीफा के मौजूदा अध्यक्ष सेप ब्लाटर, पुर्तगाल के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी लुइस फिगो और नीदरलैंड्स फुटबाल संघ के अध्यक्ष माइकल वान प्राग को चुनौती देंगे। यह चुनाव 29 मई को होना है।
इससे पहले सोशल मीडिया के हवाले से ऐसी खबरें आई थीं कि तीन उम्मीदवार आपसी सहमति से किसी एक को चुन कर सेप ब्लाटर के खिलाफ चुनाव में खड़ा कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath