फीफा अध्यक्ष पद के लिए अंतिम रूप से 8 दावेदार

लंदन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा के अध्यक्ष पद के लिए अंतिम रूप से आठ दावेदार मैदान में रह गए हैं।

सोमवार को दावेदारी पेश करने का अंतिम दिन था और इस दिन तक इतने ही उम्मीदवारों के नाम सामने आ सके।

सबसे पहला नाम जॉर्डन के 39 वर्षीय प्रिंस अली बिन अल हुसैन हैं, जो 2011 से फीफा कार्यकारिणी में शामिल हैं।

इसके बाद फीफा द्वारा निलंबित चल रहे यूईएफए के अध्यक्ष 60 वर्षीय माइकल प्लाटिनी का नाम आता है, जो फ्रांस के महान फुटबाल खिलाड़ी रह चुके हैं।

तीसरा नाम 57 साल के जेरोम कैंपेन का है, जो पूर्व फ्रांसीसी राजनयिक और फीफा में 2010 से उप महासचिव हैं।

चौथे उम्मीदवार डेविड नाखिड हैं, जिनकी उम्र 51 साल है और यह त्रिनिदाद एवं टोबैगो फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान हैं।

पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के 62 वर्षीय कारोबारी टोक्यो सेक्सवैल हैं, जो 2010 में दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप की सफल मेजबानी दिलाने वाली टीम के सदस्य रहे।

इसके बाद शेख सलमान बिन ब्राहिम अल खरीफा का नाम आता है जो 2013 से अब तक एशियाई फुटबाल परिसंघ के प्रमुख हैं।

सातवें किरदार इटली के गियानी इंफैंटिनो (45) हैं, जो स्विट्जरलैंड में वकालत करते हैं और 2009 से यूईएफए के महासचिव हैं।

अंतिम स्थान पर मुसा बिलिटी का नाम आता है, जो 48 साल के हैं। मुसा लिबियाई फुटबाल संघ के प्रमुख हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493