पेरिस, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। यूरोपीयन फुटबाल संघ यूईएफए के निलंबित चल रहे अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी फीफा की एथिक्स कमिटी की शुक्रवार को होने वाली सुनवाई में हिस्सा नहीं लेंगे।
इसी सुनवाई के दौरान प्लाटिनी के भविष्य का फैसला होगा, हालांकि प्लाटिनी ने इस कमिटी को दोषयुक्त करार देते हुए इसमें हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक प्लाटिनी के वकील ने यह जानकारी दी।
फीफा की एथिक्स कमिटी फीफा द्वारा प्लाटिनी को किए गए 18 लाख यूरो के भुगतान की जांच कर रही है और प्लाटिनी को फुटबाल संबंधित गतिविधियों से आजीवन प्रतिबंधित किए जाने की सिफारिश की है।
सुनवाई के दौरान हालांकि प्लाटिनी के वकील मौजूद रहेंगे।
प्लाटिनी के वकील ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि बचाव के मूलभूत अधिकारों के दरकिनार रखते हुए दोष साबित होने से पहले आरोपी को दोषी मानते हुए कमिटी ने अपना फैसला सुना दिया है।
dharmpath.com dharmpath