फीफा के गिरफ्तार 7 अधिकारियों में दो पूर्व उपाध्यक्ष

लंदन, 27 मई (आईएएनएस)। अमेरिका द्वारा प्रत्यर्पण के अनुरोध के बाद स्विट्जरलैंड से भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के सात अधिकारियों में दो फीफा के पूर्व अध्यक्ष भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

फीफा के छह अधिकारियों को उनके होटल से बुधवार को तड़के गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य अधिकारी को बाद में गिरफ्तार किया गया।

स्विस संघीय न्याय कार्यालय द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार संबद्ध अधिकारियों ने उन स्विस बैंक खातों को भी बंद करने का आदेश दे दिया है, जिनसे रिश्वत के पैसों का लेन-देन होने का संदेह है।

गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में उपाध्यक्ष यूगेनियो फिगुएरेडो और जेफ्री वेब शामिल हैं। अन्य गिरफ्तार अधिकारियों में एडुआडरे ली, जोस मारिया मारिन और जुलियो रोचा शामिल हैं।

दो अन्य फुटबाल अधिकारी हैं ब्रिटेन के कोस्तास टक्कास और वेनेजुएला के राफेल एस्क्विवेल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493