फीफा के पूर्व अध्यक्ष हावेलांगे को अस्पताल से छुट्टी मिली

रियो डी जेनेरियो, 29 नवंबर (आईएएनएस)। कई दिनों से फेफड़े की परेशानी को लेकर अस्पताल में भर्ती फीफा के पूर्व अध्यक्ष जोआओ हावेलांगे को छुट्टी मिल गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियो के समारितानो अस्पताल ने शनिवार को अपने बयान में कहा किहावेलांगे अब घर लौट चुके हैं।

शुक्रवार को जारी बुलेटिन में अस्पताल ने कहा था कि उनकी हालत स्थिर है। हावेलांगे को पिछले साल भी फेफड़ों की परेशानी के ही कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

अस्पताल ने हांकि विस्तार से नहीं बताया कि 99 साल के हावेलांगे फेफड़े की किस तरह की समस्या से पीड़ित थे। हावेलांगे को 26 नवम्बर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

उन्होंने 1974 से 1988 के बीच 24 साल तक फीफा के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। वह 1963 से 2011 तक अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य भी रह चुके हैं।

हावेलांगे ने 2011 में बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण आईओसी के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके पश्चात उन पर फीफा के मानद अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा देने का दबाव डाला गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493