रियो डी जेनेरियो, 28 नवंबर (आईएएनएस)। फीफा के पूर्व अध्यक्ष जोआओ हावेलांगे फेफड़ों की परेशानी के कारण रियो डी जेनेरियो के एक अस्पातल में भर्ती हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियो के समारितानो अस्पताल ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि उनकी हालत अब स्थिर है।
हावेलांगे को पिछले साल फेफड़ों की परेशानी के ही कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
उन्होंने 1974 से 1988 के बीच 24 साल तक फीफा के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। वह 1963 से 2011 तक अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य भी रह चुके हैं।
हावेलांगे ने 2011 में बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण आईओसी के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके पश्चात उन पर फीफा के मानद अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा देने का दबाव डाला गया था।
dharmpath.com dharmpath