फीफा क्लब विश्व कप के फाइनल में पहुंचा रियल मेड्रिड

योकोहामा (जापान), 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने गुरुवार देर रात खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर फीफा क्लब विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, योकोहामा के इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में रियल ने क्लब अमेरिका को 2-0 से मात दी।

मुकाबले की शुरुआत रियल की ओर से किए गए गोल से हुई। पहले हाफ में करीम बेंजेमा (47वें मिनट) ने गोल दागकर क्लब को 1-0 से बढ़त दिलाई।

इसके बाद मुकाबले के तय समय की समाप्ति के बाद मिले अतिरिक्त समय में क्रिस्टियानो रोनाल्डो (93वें मिनट) ने रियल के लिए एक और गोल डालकर जीत पक्की की।

इस विजय गोल के साथ रोनाल्डो ने रियल को अमेरिका पर 2-0 से जीत दिलाई और टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश दिलाया।

टूर्नामेंट में गुरुवार को ही खेले गए एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में काशिमा क्लब ने एटलेटिको नेक्शनल को 3-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

रियल और काशिमा के बीच टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इसके अलावा, इसी दिन काशिमा और नेक्शनल क्लब के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493