Tuesday , 7 May 2024

Home » खेल » फीफा ने कॉनमेबोल, कॉनकाकैफ के प्रमुखों को निलम्बित किया

फीफा ने कॉनमेबोल, कॉनकाकैफ के प्रमुखों को निलम्बित किया

रियो डी जेनेरियो, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। फीफा ने शुक्रवार को दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (कॉनमेबोल) और उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबाल परिसंघ (कॉनकाकैफ) के प्रमुखों को 90 दिनों के लिए निलम्बित कर दिया।

फीफा ने भ्रष्टाचार के आरोपों में ज्यूरिख में कॉनमाबोल के पराग्वेयाई प्रमुख जुआन एंजेल नापाउट औरर कॉनकाकैफ के होंडूरास के प्रमुख एल्फ्रेडो हावित की गिरफ्तारी के बाद यह घोषणा की।

अमेरिकी अधिकारियों ने फीफा के इन दो बड़े अधिकारियों पर टूर्नामेंट मीडिया राइट्स और मार्केटिंग राइट्स के बदले घूस लेने का आरोप लगाया है।

दोनों निलम्बित अधिकारी फीफा उपाध्यक्ष भी हैं और अब इन पर फुटबाल सम्बंधी गतिविधियों में शामिल होने पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है।

फीफा ने कॉनमेबोल, कॉनकाकैफ के प्रमुखों को निलम्बित किया Reviewed by on . रियो डी जेनेरियो, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। फीफा ने शुक्रवार को दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (कॉनमेबोल) और उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबाल परिसंघ (कॉनकाकैफ) रियो डी जेनेरियो, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। फीफा ने शुक्रवार को दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (कॉनमेबोल) और उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबाल परिसंघ (कॉनकाकैफ) Rating:
scroll to top