फीफा ने बेनिन फुटबाल महासंघ को भंग किया

कोटोनोउ (बेनिन), 12 मई (आईएएनएस)। फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फीफा ने बेनिन फुटबाल महासंघ को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फीफा ने अपने बयान में कहा है कि चूंकी स्थानीय न्यायालय ने कहा है कि महासंघ के चुनाव नहीं हो सकते, लिहाजा फीफा ने आर्टिकल 38 के तहत महासंघ को भंग कर दिया है।

फीफा के कार्यकारी महासचिव मार्कस काटनर ने 27 अप्रैल को अपने पत्र में कहा था कि केनिन फुटबाल महासंघ के स्टैंडरडाइजेशन कमिटि के सदस्यों को एफबीएफ कार्यकारी समिति के सदस्यों की बैठक 3-4 मई को बुलानी चाहिए लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया।

इसे पहले सितम्बर 2014 में भी बेनिन फुटबाल महासंघ को दो साल के लिए सभी तरह के आयोजनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493