फीफा ने मूसा बिलिटी की अध्यक्ष पद की दावेदारी खारिज की

ज्यूरिख, 12 नवंबर (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लाइबेरिया के मूसा बिलिटी की दावेदारी खारिज कर दी है।

फीफा ने बिलिटी की सत्यनिष्ठा की पड़ताल करने के बाद यह कार्यवाही की।

फीफा द्वारा पहले से निलंबित चल रहे यूरोपीयन फुटबाल संघ यूईएफए के अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी को भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की अंतिम सूची में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि अगले वर्ष 26 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले यदि उन पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो जाता है तो वह इस सूची में शामिल कर लिए जाएंगे।

इस तरह फीफा अध्यक्ष पद के दावेदारों की अंतिम सूची में प्रिंस अली बिन अल हुसैन, जेरोम शैंपेन, गियानी इनफैंटिनो, शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा और टोक्यो सेक्सवेल रह गए हैं।

फीफा ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा, “तदर्थ निर्वाचन समिति ने पांच प्रत्याशियों की दावेदारी स्वीकार की है, जो फीफा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की योग्यता रखते हैं।”

वक्तव्य में आगे कहा गया है, “व्यक्तिगत अधिकारों का सम्मान करते हुए तदर्थ समिति मूसा हसन बिलिटी की दावेदारी खारिज करने के पीछे के कारणों को सार्वजनिक नहीं करेगी, हालांकि बिलिटी को व्यक्तिगत तौर पर विस्तार से वह कारण बता दिए गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493