फीफा ने लगाया प्रतिबंध, नया करार नहीं कर सकेगा चेल्सी

लंदन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व फुटबाल की नियामक संस्था-फीफा ने शुक्रवार को इंग्लिश क्लब चेल्सी पर अगले दो ट्रांसफर विंडो के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान क्लब किसी भी खिलाड़ी को खरीद नहीं पाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चेल्सी को 29 मामलों में फीफा नियमों के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। यह 29 मामले 18 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को क्लब में शामिल करने से जुड़ा हुआ है।

प्रतिबंध के अलावा, चेल्सी पर 600,000 डॉलर को जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि, क्लब इस निर्णय के खिलाफ अपील कर सकता है।

इस निर्णय के कारण क्लब 2020 की गर्मियों तक किसी खिलाड़ी को खरीद नहीं पाएगा।

फीफा ने बयान में कहा, “यह प्रतिबंध महिला और फुटसाल टीम को छोड़कर पूर क्लब पर लगा है। हालांकि, क्लब खिलाड़ियों को रिलीज कर सकता है।”

चेल्सी इस प्रतिबंध का सामना करने वाली एकमात्र टीम नहीं है। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना, रियल मेड्रिड और एटलेटिको मेड्रिड पर यूथ टीम में अनियमितताओं के कारण प्रतिबंध लग चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493