फीफा यू-17 विश्व कप : अमेरिका ने घाना को दी मात (लीड-1)

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने सोमवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप में घाना को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टडियम में 1-0 से मात देते हुए ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

अमेरिका के लिए अयो अकीनोला ने 75वें मिनट में विजयी गोल किया। घाना को भी गोल करने के मौके मिले, लेकिन वह उन मौकों को भुना नहीं पाई।

अमेरिका ने अपने पहले मैच में मेजबान भारत को 3-0 से हराया था।

अमेरिका के दो मैचों से छह अंक हो गए हैं जबकि घाना की टीम दो मैचों से तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

घाना ने मैच की अच्छी शुरुआत की और दोनों छोर से आक्रमण किए। अमेरिका पर दबाव साफ दिख रहा था। 16वें मिनट में घाना ने गोल करने की कोशिश की लेकिन जोश सर्जेंट ने हेडर से गेंद को बाहर भेज दिया।

इसके बाद अमेरिका ने भी आक्रमण किए लेकिन दोनों टीमें पहले हाफ में गोल नहीं कर पाईं।

लगातार प्रयास के बाद भी घाना गोल नहीं कर पा रही थी। इसी बीच अमेरिका ने अपना दबदबा दिखाया और विपक्षी टीम पर दबाव बनाया। 75वें मिनट में अकीनोला ने घाना के गोलकीपर दानियाद इब्राहिम को छकाते हुए गोल दागा जो विजयी साबित हुआ।

घाना ने अपने पहले मैच में कोलम्बिया को हराया था। वहीं अमेरिका ने अपने पहले मैच में मेजबान भारत को मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493