फीफा यू-17 विश्व कप : इब्राहिम ने गिनी को दिलाए अहम अंक

फार्तोदा, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। इब्राहिम सोमाह ने अंत में गिनी के लिए बेहतरीन गोल करते हुए मंगलवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप के ग्रुप-सी के मैच में कोस्टा रिका को 2-2 से ड्ऱॉ पर रोक दिया।

येक्सी जारक्वीन ने 26वें मिनट में कोस्टा रिका को बढ़त दिला दी। लेकिन फांज्दे टूरे ने गिनी को चार मिनट बाद बराबरी पर ला दिया।

कोस्टा रिका ने 67वें मिनट में आंद्रेस गोमेज के बेहतरीन गोल के दम पर बढ़त ले ली थी।

ऐसा लग रहा था कि कोस्टा रिका इस मैच को जीत दर्ज कर लेगा, लेकिन 81वें मिनट में इब्राहिम ने गोल करते हुए गिनी को हार से बचा लिया और कोस्टा रिका के मुंह से जीत छीनते हुए मुकाबला ड्रॉ करा ले गए।

दोनों टीमें इस समय अपने ग्रुप में दो मैचों में एक अंक लिए बैठी हैं। कोस्टा रिका को तीसरा स्थान हासिल है और गोल अंतर के कारण गिनी को चौथा स्थान मिला है।

दोनों टीमों को अब अपने अंतिम मैचों में जीत की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493