फीफा यू-17 विश्व कप के लिए बोर्ड बैठकों की शुरुआत

कोलकाता, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मंगलवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) की बोर्ड बैठकों की शुरुआत की।

फीफा यू-17 विश्व कप के लिए आयोजन समिति की पहली बोर्ड बैठक यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मुख्यालय में हुई।

बैठक में सोनोवाल ने टूर्नामेंट से जुड़े सभी लोगों से एक टीम के रूप में एकजुट होकर काम करने का अह्वान किया और विश्व कप को सफल बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए कहा।

उन्होंने भारत में पहली बार किसी भी स्तर के पहले फीफा विश्व कप के आयोजन को सरकार का पूरा सहयोग मिलने का आश्वासन भी दिया।

इससे पहले अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने बैठक में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया और भारत में फुटबाल के विकास के लिए इस विश्व कप की महत्ता बताई।

प्रफुल्ल के बाद टूर्नामेंट के निदेशक जेवियर सेप्पी ने विश्व कप की तैयारियों के बारे में बताया।

अंडर-17 फीफा विश्व कप भारत में फुटबाल का पहला विश्व कप होगा, जो 2017 में सितंबर-अक्टूबर में खेला जाएगा। भारत में छह शहर, दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोच्चि, कोलकाता और गुवाहाटी इस विश्व कप की मेजबानी करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493